Dailyhunt
विद्या वैली स्कूल के ताइक्वांदो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विद्या वैली स्कूल के ताइक्वांदो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पुणे, 29 अप्रैल (आ.प्र.) विद्या वैली स्कूल के ताइक्वांदो खिलाड़ियों ने इंडिया ताइक्वांदो और जिला संघ द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. यह प्रतियोगिता 25 और 26 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडल, तिलक रोड पर आयोजित हुई थी.

छात्रों ने अंडर-14, अंडर-17 और सब-जूनियर वर्गों में भाग लेते हुए कुल 23 पदक जीते, जिनमें 12 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं. यह उपलब्धि स्कूल के ताइक्वांदो कार्यक्रम की मजबूत नींव और निरंतर प्रगति को दर्शाती है. इस सफलता में कोच अरविंद निषाद और सहायक कोच प्रथमेश भोसले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो इस उपलब्धि के मजबूत स्तंभ रहे हैं.इस सफलता में और इजाफा करते हुए, आहान सामेल और अनिशा मित्तल को टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, सभी 23 पदक विजेताओं ने जून में होने वाली राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है, जो उनके प्रतिस्पर्धात्मक सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस आयोजन में अभिभावकों का भी भरपूर समर्थन देखने को मिला, जिन्होंने छात्रों के साथ उपस्थित रहकर प्रतियोगिता के रोमांच को नजदीक से महसूस किया. उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और विद्या वैली स्कूल के ताइक्वांदो कार्यक्रम की सराहना की, जिसने छात्रों और उनके परिवारों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. विद्या वैली स्कूल के ताइक्वांडो की इस गौरवशाली यात्रा को संस्थापक एवं प्रिंसीपल नलिनी सेनगुप्ता, ट्रस्टी पी.के. सेनगुप्ता तथा उनकी पुत्री और स्कूल की निदेशक इप्शिता रोड्रिग्स का निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन रहा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand