Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विजडम वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

विजडम वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

पुणे, 3 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

विजडम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने खउडए-2026 परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं. वाकड़ और हड़पसर (अमानोरा) दोनों कैंपस में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जो स्कूल की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रगति का प्रमाण है.

हड़पसर कैंपस में सातवीं खउडए बैच के छात्र ईशान महेश दलवी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. उनके बाद शौर्य अजय शर्मा ने 99 प्रतिशत और आलोकी प्रसाद धोत्रे ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. यहां 105 में से 63 विद्यार्थियों, यानी 60 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं, वाकड़ कैंपस में आर्चिशा पाठक ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि सुदीति बसु ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए्‌‍. 98 से 98.8 प्रतिशत अंक पाने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों में मुग्धा कुलकर्णी, रिद्धि बाफना, सोहम मोटवानी, श्रिया कुलकर्णी और संभव श्रीवास्तव शामिल ह्‌ैं‍. इस कैंपस में 151 में से 101 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 50 छात्रों ने 95 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक हासिल किए्‌‍.

स्कूल की अध्यक्षा डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही इस उपलब्धि का आधार है. उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों से अधिक महत्वपूर्ण विद्यार्थियों का आत्मवेिशास और जीवन कौशल है, जिसे वे आगे भी बनाए रखें. विजडम वर्ल्ड स्कूल का यह प्रदर्शन न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि संतुलित शिक्षा, आधुनिक दृष्टिकोण और समग्र विकास पर जोर देने से विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand