Dailyhunt
विराट आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट काेहली ने इतिहास रच दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग काेहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकाें ने खड़े हाेकर तालियां बजाईं.आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड पहले ही विराट काेहली के नाम है.81 गेंद पहले जीती बेंगलुरु राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद पहले जीत दर्ज की. गेंदें शेष रहने के लिहाज से आईपीएल की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स काे 9 विकेट से हराया.

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. जाेश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनाें पर ढेर हाे गई थी. जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच जीत लिया.विराट काेहली ने आईपीएल में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए. विराट 15 गेंद में 23 और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 34 रनाें पर नाबाद लाैटे. वहीं जैकेब बेथेल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. इससे पहले गेंदबाजी में हेजलवुड ने चार और भुवी ने तीन विकेट चटकाए.पहले बैटिंग करने वाली दिल्ली ने पाॅवरप्ले में सबसे कम रनाें का टाेटल बनाने का रिकाॅर्ड कायम किया. टीम शुरुआती 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13 रन ही बाेर्ड पर लगा सकी थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ka Anand