Dailyhunt
आगरा में ससुर ने दामाद की कराई हत्या, शराब में जहर देकर मर्डर, पत्नी भी गिरफ्तार

आगरा में ससुर ने दामाद की कराई हत्या, शराब में जहर देकर मर्डर, पत्नी भी गिरफ्तार

Aaj Ki Khabar 1 week ago

गरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दामाद की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ससुर और पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब में जहर मिलाकर युवक की हत्या की गई थी।

घटना के करीब चार महीने बाद फोरेंसिक जांच में जहर से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

इस मामले में 5 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में केस दर्ज किया गया था, जबकि 16 मार्च को जांच कमला नगर थाना पुलिस को सौंपी गई। मृतक की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घटना के दिन युवक अपने ससुराल में जन्मदिन मनाने गया था, जहां पार्टी के दौरान उसे जहर मिली शराब पिला दी गई। रात करीब 3 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, लेकिन विसरा जांच में सच्चाई सामने आ गई।

मृतक के परिजनों को शुरू से ही हत्या का शक था, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पत्नी और ससुर ने आपसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar