Dailyhunt
घर पर असम पुलिस, पवन खेड़ा गायब, पासपोर्ट आरोपों पर बढ़ा सियासी विवाद

घर पर असम पुलिस, पवन खेड़ा गायब, पासपोर्ट आरोपों पर बढ़ा सियासी विवाद

Aaj Ki Khabar 2 weeks ago

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार, 7 अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रिनिकी भुइयां शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई, जिन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को प्रताड़ना बताया था। पूछताछ के बाद असम पुलिस की टीम घर से निकल गई। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ में कुछ दस्तावेज भी देखे गए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये दस्तावेज कहां से मिले या जब्त किए गए हैं। दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड, एंटीगुआ और बारबुडा तथा मिस्र के पासपोर्ट हैं।

इन आरोपों को खारिज करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की बात कही थी। इस बयानबाजी के बाद दोनों पक्षों के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस पर और कार्रवाई हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar