Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में 3D लाइट एंड साउंड शो शुरू, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन

गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में 3D लाइट एंड साउंड शो शुरू, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन

Aaj Ki Khabar 3 weeks ago

रियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में आधुनिक लाइट एंड साउंड शो और वॉटर स्क्रीन पर आधारित 3D प्रोजेक्शन मैपिंग का उद्घाटन किया।

इस परियोजना पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक पार्क शहरवासियों के लिए सुकून, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग यहां सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं और यहां का शांत वातावरण उन्हें मानसिक राहत और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनाने और इसके सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी इस पार्क की ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान की 3D कथा का प्रस्तुतीकरण भी देखा और इसे दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बताया। उन्होंने इस नई सुविधा के लिए गुरुग्राम के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सैर और विश्राम का पसंदीदा स्थान रहा है। बढ़ती आबादी के बीच इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और इस पहल को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar