Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिस्ट्रीशीटर पति ने बीवी को 4 घंटे तक बनाया मुर्गा, भागी तो किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर पति ने बीवी को 4 घंटे तक बनाया मुर्गा, भागी तो किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

Aaj Ki Khabar 1 week ago

मुंबई। मुंबई के आरसीएफ थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और 4 घंटे तक मुर्गा बनाकर भी रखा| पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अरबाज सैयद के रूप में हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे डराने-धमकाने के लिए हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से परेशान होकर महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची। हालांकि आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया और दोबारा विवाद खड़ा कर दिया। इस दौरान महिला को चोटें आईं, जिसके बाद उसका चिकित्सकीय उपचार कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराधों से जुड़े मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar