Dailyhunt
ICSE-ISC रिजल्ट 2026 घोषित, छात्र वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप से करें चेक

ICSE-ISC रिजल्ट 2026 घोषित, छात्र वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप से करें चेक

Aaj Ki Khabar 1 week ago

Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना UID और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण भरने के बाद रिजल्ट आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

ऐसे करें वेबसाइट से रिजल्ट चेक:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ICSE/ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां UID और इंडेक्स नंबर भरना होगा। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

UMANG ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट:

UMANG ऐप या umang.gov.in वेबसाइट पर जाकर ICSE/ISC रिजल्ट लिंक चुनें। इसके बाद रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे सेव भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar