Dailyhunt
"कांग्रेस राज में गैस के लिए तरसते थे लोग" - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

"कांग्रेस राज में गैस के लिए तरसते थे लोग" - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Aaj Ki Khabar 2 weeks ago

खनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय आम लोगों को रसोई गैस तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था, जबकि आज केंद्र और राज्य की योजनाओं ने हालात बदल दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर "दोहरा रवैया" अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विरोध और सदन में समर्थन दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "सपाइयों को देखकर गिरगिट भी शरमा जाए।

इस दौरान सीएम योगी ने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय का नाम लेते हुए उनसे सच्चाई स्वीकार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में एलपीजी सिलेंडर मिलना मुश्किल था और कालाबाजारी चरम पर थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हालात ऐसे थे कि शादी-ब्याह जैसे अवसरों पर भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता था। वहीं, आज केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक असर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने "लखपति दीदी" योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए 3 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar