Dailyhunt
KKR vs PBKS: ईडन गार्डेंस में आज बड़ा मुकाबला, पंजाब का पलड़ा भारी

KKR vs PBKS: ईडन गार्डेंस में आज बड़ा मुकाबला, पंजाब का पलड़ा भारी

Aaj Ki Khabar 1 week ago

ईपीएल 2026 में आज 6 अप्रैल को Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह सीजन का 12वां मैच होगा, जो कोलकाता के Eden Gardens में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

केकेआर के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और अपने दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

पंजाब की मजबूती उसकी युवा सलामी जोड़ी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे हैं, जिससे टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर भी जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी निभा रहा है, जिससे टीम संतुलित दिख रही है।

दूसरी ओर केकेआर की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों हैं। बल्लेबाज अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जबकि गेंदबाजी में भी धार की कमी दिख रही है। हर्षित राणा और आकाशदीप की गैरमौजूदगी टीम पर भारी पड़ रही है। वहीं कैमरून ग्रीन से भी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो ईडन गार्डेंस में केकेआर ने पंजाब को 9 बार हराया है, जबकि पंजाब को 3 जीत मिली हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। ऐसे में जहां केकेआर को घरेलू मैदान और फैंस का समर्थन मिलेगा, वहीं पंजाब की लय और आत्मविश्वास उसे इस मुकाबले में बढ़त दिला सकता है। कुल मिलाकर आज के मैच में पंजाब किंग्स की जीत की संभावना ज्यादा दिखाई देती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar