Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
NEET UG 2026 : 22.79 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, देश-विदेश में कड़े इंतजाम

NEET UG 2026 : 22.79 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, देश-विदेश में कड़े इंतजाम

Aaj Ki Khabar 2 weeks ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज 3 मई, रविवार को NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन कर रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित होगी।

दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे वे शाम 6 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।

इस साल परीक्षा का दायरा काफी बड़ा है। देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 22.79 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे NEET UG 2026 दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो गई है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर स्तर पर निगरानी के लिए 674 सिटी कॉर्डिनेटर्स तैनात किए गए हैं, जबकि 6,000 से अधिक पर्यवेक्षक स्वतंत्र निगरानी करेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक और निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कुल मिलाकर 2 लाख से अधिक कर्मियों को इस परीक्षा के संचालन में लगाया गया है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए पते को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि कुछ स्थानों की जानकारी गूगल मैप पर गलत पाई गई है। अभ्यर्थियों को यात्रा की योजना पहले से बनाने और संभावित देरी को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रेस कोड को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े जैसे ट्राउजर, पैंट या जींस पहनने और चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। जूते, टोपी या सिर ढकने वाली चीजें प्रतिबंधित हैं। महिला अभ्यर्थियों को लेगिंग या ट्राउजर के साथ साधारण सैंडल पहनने को कहा गया है। मेहंदी लगाने से बचने और परीक्षा केंद्र में हैंडबैग या पर्स न ले जाने की सलाह दी गई है।

मानसिक तनाव को देखते हुए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 14416 या 1-800-891-4416 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। एजेंसी ने कहा है कि छात्रों की मानसिक सेहत सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच न करें। NEET UG 2026 को लेकर देशभर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar