Dailyhunt
पांच राज्यों के रुझानों में एनडीए आगे, बीजेपी जश्न की तैयारी में, शाम 6:30 बजे मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

पांच राज्यों के रुझानों में एनडीए आगे, बीजेपी जश्न की तैयारी में, शाम 6:30 बजे मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Khabar 2 weeks ago

ई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए जारी मतगणना में शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन इलाकों में सुबह से ही आगे चल रही है।

इसी बीच भाजपा ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यालय में मिठाइयां बननी भी शुरू हो गई हैं। आमतौर पर चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं।

केरल में रुझानों के मुताबिक संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से आगे चल रहा है, जिससे राज्य की सियासत में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है, जिससे ममता बनर्जी के लंबे समय से बने राजनीतिक दबदबे को चुनौती मिलती नजर आ रही है।

तमिलनाडु में भी इस बार चुनावी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, विजय पेरम्बूर सीट पर करीब 2990 वोटों से और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) सीट पर 3299 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है और आने वाले घंटों में नतीजों की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar