Dailyhunt
पश्चिम बंगाल चुनाव: जिलावार नई वोटर लिस्ट जारी, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

पश्चिम बंगाल चुनाव: जिलावार नई वोटर लिस्ट जारी, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Aaj Ki Khabar 6 days ago

श्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने पहली बार जिलावार नई मतदाता सूची जारी की है। इस सूची में बड़ी संख्या में बदलाव देखने को मिला है। आयोग के अनुसार अब तक कुल 90 लाख से अधिक मतदाताओं (9,083,345) के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं।

आयोग ने बताया कि कुल 60,06,675 मतदाता जांच के दायरे में थे। इनमें से 59,84,512 लोगों का विवरण प्रकाशित कर दिया गया है, जबकि 22,163 मामलों को सुलझा लिया गया है लेकिन उन पर अभी डिजिटल हस्ताक्षर होने बाकी हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद हटाए गए नामों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

इससे पहले 28 फरवरी को जारी प्रारंभिक अंतिम सूची में 63,66,952 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। ताजा अपडेट के साथ कुल संख्या अब 90 लाख के पार पहुंच गई है। जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा नाम मुर्शिदाबाद में हटाए गए हैं, जहां करीब 4.55 लाख मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया गया। इसके बाद उत्तर 24 परगना में लगभग 3.25 लाख नाम हटाए गए।

मालदा में करीब 2.39 लाख, नादिया में 2.08 लाख और दक्षिण 24 परगना में लगभग 2.22 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। बीरभूम में लगभग 82 हजार, हुगली में 1.20 लाख, पश्चिम बर्धमान में 74 हजार और उत्तर दिनाजपुर में करीब 1.76 लाख नाम हटाए गए हैं।आयोग के अनुसार, जांच के दौरान 32 लाख से अधिक मतदाताओं को योग्य पाया गया, जबकि लगभग 27 लाख लोगों को अयोग्य घोषित किया गया। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूची को अंतिम रूप देने से पहले हर मामले की विधिवत जांच की गई है। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अयोग्य घोषित किए गए मतदाताओं को न्यायिक न्यायाधिकरण में अपील करने का अवसर भी दिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar