Dailyhunt
राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, वीडियो जारी कर पूछे तीन सवाल

राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, वीडियो जारी कर पूछे तीन सवाल

Aaj Ki Khabar 1 week ago

ई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के बागी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी नेताओं के आरोपों पर जवाब देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया जा रहा है और वे हर मुद्दे पर जवाब देंगे।

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से तीन सवाल पूछे। पहला, पार्टी यह बताए कि उन्होंने कब विपक्षी सांसदों के वॉकआउट का साथ नहीं दिया। दूसरा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर साइन करने के लिए पार्टी ने उन्हें कब कहा था। तीसरा, उन्होंने संसद में कब पार्टी के मुद्दे नहीं उठाए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में पंजाब के पानी, दिल्ली की हवा और GST जैसे मुद्दों को उठाया है। उनके अनुसार, पार्टी का यह आरोप कि उन्होंने विपक्षी वॉकआउट का साथ नहीं दिया, पूरी तरह झूठा है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर ऐसा कोई मामला है तो उसका सबूत पेश किया जाए।

चड्ढा ने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पर साइन करने के लिए उनसे न तो औपचारिक रूप से और न ही अनौपचारिक रूप से कहा गया था। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अन्य सांसदों ने भी साइन नहीं किया था, फिर केवल उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया था कि वे संसद में पार्टी लाइन के अनुसार नहीं चल रहे थे और केंद्र सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने से बच रहे थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar