Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा : योगी सरकार ने DA बढ़ाकर 60% किया, जून की सैलरी में मिलेगा फायदा

यूपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा : योगी सरकार ने DA बढ़ाकर 60% किया, जून की सैलरी में मिलेगा फायदा

Aaj Ki Khabar 2 weeks ago

त्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है।

बढ़ा हुआ DA जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा।

16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ

सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

1 जनवरी 2026 से लागू होगी बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को सिर्फ आगे की सैलरी का ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

GPF खाते में जमा होगा एरियर

जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों का एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा किया जाएगा। वहीं मई 2026 से बढ़े हुए 60 फीसदी DA का नकद भुगतान सैलरी के साथ किया जाएगा।

जून की सैलरी में दिखेगा असर

मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में भेजा जाता है। ऐसे में जून में आने वाली सैलरी में बढ़े हुए DA का सीधा फायदा दिखाई देगा। कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Ki Khabar