Dailyhunt
Actress Nazneen: महाभारत में मुस्लिम एक्ट्रेस बनी कुंती 38 साल से हैं गुमनाम, बी-ग्रेड फिल्मों में किया था काम, बिकिनी भी पहनी

Actress Nazneen: महाभारत में मुस्लिम एक्ट्रेस बनी कुंती 38 साल से हैं गुमनाम, बी-ग्रेड फिल्मों में किया था काम, बिकिनी भी पहनी

हाभारत में कुंती के किरदार से पाई सफलताActress Nazneen, (आज समाज), मुंबई: सिनेमा में पौराणिक कथाओं और महागाथाओं पर अबतक कई टीवी शोज बने तो कई फिल्में भी आई। 80 और 90 के दशक में एक तरफ जहां फिल्मों का शोर था तो वहीं टीवी पर धाक जमाकर बैठे थे कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक शोज और इन्हीं में से एक नाम था बीआर चोपड़ा की महाभारत का।

इस शो ने घर-घर में पहचान बनाई तो वहीं महाभारत की महागाथा से हर किसी को इसी शो ने रूबरू कराया। महाभारत में कई किरदार ऐसे दिखे जिनकी कहानी बेहद दिलचस्प रही और इसी में से एक शो में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नाजनीन की कहानी, जो एक वक्त पर खूब हिट रहीं लेकिन वक्त के साथ वह खो गई।

मुस्लिम एक्ट्रेस ने निभाया कुंती का किरदार

बीआर चोपड़ा की महाभारत उन कल्ट टीवी शोज में से एक है, जिसे शायद ही किसी ने ना देखा हो, कम से कम उस दौर के लोगों के लिए तो यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। इस शो में कुंती का किरदार एक्ट्रेस नाजनीन ने निभाया था। नाजनीन गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मुमताज बेगम की भतीजी हैं।

पर्दे पर बोल्ड सीन्स भी दिए

वहीं जब महाभारत में कुंती के किरदार में नाजनीन नजर आई, तो उन्हें घर-घर में और ज्यादा पहचान मिल गई। उनके द्वारा निभाया गया कुंती का किरदार मानो जैसे उन्हीं के लिए बना था। इस किरदार से वो खूब पहचानी गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाजनीन असल में कुंती के किरदार से पहले सिनेमा में काम कर चुकी थीं। यहां तक कि उन्होंने पर्दे पर जमकर बोल्ड सीन्स भी दिए थे।

ऐसे हुई करियर की शुरूआत

नाजनीन ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार किए, हालांकि मुकाम उन्हें वो नहीं मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1972 में फिल्म सा रे गा मा पा’ से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार पसंद किया गया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई, लेकिन उन्हें वो बड़ी पहचान नहीं मिल पा रही थी जिसकी उन्हें तलाश थी।

1976 की फिल्म चलते-चलते’ नाजनीन के करियर का टर्निंग पॉइंट थी। इसमें वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे और नाजनीन रातों-रात चर्चा में आ गई। इस फिल्म वह देव आनंद के भतीजे विशाल आनंद और सिमी ग्रेवाल के साथ दिखीं।

बी-ग्रेड फिल्मों में काम और बिकिनी में मचाया गदर

इस फिल्म के बाद वह हैवान, कोरा कागज, फौजी, निर्दोष और ओ बेवफा जैसी करीब 20-22 फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल ही मिले, कभी बहन, कभी भाभी, तो कभी सहेली के किरदार में नजर आईं। उनकी ख्वाहिश थी कि उन्हें लीड रोल मिले, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। नाजनीन ने फिल्म चलते-चलते में बिकिनी पहनकर सनसनी मचा दी थी। उस दौर में जीनत अमान और परवीन बाबी जैसी हीरोइनों ने बिकिनी पहन तहलका मचा दिया था और उस दौर में बिकिनी पहनना बड़ी बात थी। ऐसे में नाजनीन चर्चा में तो आई, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें करियर के साथ चुकाना पड़ा। नाजनीन को फिल्मों के आॅफर्स मिलने बंद हो गए।

महाभारत ने दिलाई पहचान और फिर हुई गायब

नाजनीन ने कई फिल्मों में काम कर लिया, लेकिन उन्हें इसका कोई खास फायदा नहीं मिला। ऊपर से बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद उनकी छवि भी बदल गई। करियल के ढलान पर जब वो आई तो इसी बीच उनके पास महाभारत का आॅफर आया। बीआर चोपड़ा ने उन्हें महाभारत में कुंती का किरदार दिया।

इस किरदार में वह ऐसी ढलीं कि कोई समझ ही नहीं पाया कि वो फिल्मों में बिकिनी सीन्स तक दे चुकी हैं। इस शो के बाद नीलम ने मानो इंड्स्ट्री से दूरी ही बना ली। इन बीते सालों में वह कहां हैं और किस हाल में है, इसकी कोई जानकारी नहीं आई। हालांकि IMDb पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने Khozema Mohamed नाम के शख्स से शादी की है और उनकी दो बेटियां हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग के बाद अध्यात्म की राह पर चली गईं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj