Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी का आकार घटा, महज 4 फीट रह गई हिमलिंग की ऊंचाई

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी का आकार घटा, महज 4 फीट रह गई हिमलिंग की ऊंचाई

यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है, पहले दिन 12 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किए हैं, दूसरा जत्था आज पहुंचेगाAmarnath Yatra 2026, (आज समाज), पहलगाम/बालटाल: अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग (बाबा बर्फानी) का आकार तेजी से घट रहा है।

शनिवार को अमरनाथ यात्रा का दूसरा दिन है, लेकिन इस बीच सामने आई तस्वीरों के अनुसार अब हिमलिंग की ऊंचाई घटकर महज 4 फीट रह गई है।

इससे पहले, 23 मई को सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जारी की गई पहली तस्वीर में शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट का था। वहीं, 29 जून को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा की गई प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी, जो अब 3 जुलाई की तस्वीर में 4 फीट दिखाई दे रही है और इसकी चौड़ाई भी कम हो गई है।

बर्फानी की अनोखी विशेषता

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग किसी मानव निर्मित बर्फ के ब्लॉक से नहीं, बल्कि यह एक प्राकृतिक आइस स्टैलेग्माइट है। चूना-पत्थर की गुफाओं में खनिज जमा होकर स्टैलेग्माइट बनते हैं, उसी तरह अमरनाथ गुफा में छत से टपकने वाला पानी जमकर बर्फ का शिवलिंग बनाता है। इस प्रक्रिया के कारण हर साल शिवलिंग का आकार और चौड़ाई बदलती रहती है। लेकिन हाल ही में गुफा के भीतर बढ़ती मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियों के कारण इसका आकार तेजी से घट रहा है।

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूएमओ की चेतावनी, दुनिया के कई हिस्सों में हीटवेव, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ेगा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj