Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Amarnath Yatra: 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल

Amarnath Yatra: 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल

आज समाज 3 months ago

बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चेक पोस्ट पर रोक दिया जाएगाAmarnath Yatra, (आज समाज), पहलगाम/बालटाल: अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक और बड़ा जत्था रविवार तड़के जम्मू से रवाना हुआ।

भगवती नगर आधार शिविर से कुल 6,700 से अधिक तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किए गए। इस जत्थे में 1,310 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन करवाए अमरनाथ पहुंच रहे यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा कुछ दिन के लिए टाल दें। प्रशासन के मुताबिक, 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट पूरी तरह भर चुके हैं। आपको बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा 28 अगस्त को खत्म होगी।

3 दिन में 13 हजार से ज्यादा यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हो चुके रवाना

अधिकारियों ने कहा कि रविवार से केवल रजिस्टर्ड यात्री ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चेक पोस्ट पर रोक दिया जाएगा। उन्हें 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने मिलेगा। जम्मू डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा कि 3 दिन में 13 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड यात्री बालटाल-पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेस कैंप से रवाना किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले क्यों हजारों कब्रें तैयार कर रहा ईरान?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj