Dailyhunt
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह बोले- असम में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है, हम यूसीसी लाएंगे

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह बोले- असम में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है, हम यूसीसी लाएंगे

हा- आदिवासियों को यूसीसी से रखा जाएगा बाहरAmit Shah, (आज समाज), गुवाहाटी: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोलपाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान अमित शाह ने कहा, असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। यूसीसी में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी यूसीसी लगेगी लेकिन आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। यूसीसी किसके लिए लगाना है हमें मालूम है।

आदिवासियों के विकास के लिए भाजपा को वोट दें

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गई। उन्होंने कहा, आदिवासियों के विकास के लिए पीएम और असम सीएम ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसे आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए भाजपा को वोट दें।

अगर कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी

मेघालय के पास गारो हिल्स में हाल ही में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसी वजह से यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी।

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में रोड निकाला रोड शो

वहीं, पीएम मोदी ने पुडुचेरी में अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक 2 किमी लंबा रोड शो किया। पीएम मोदी का रोड शो अन्ना सलाई में करीब 1.2 किलोमीटर के एरिया से होकर गुजरा। इसके बाद यह कामराज की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। उन्होंने रोड शो के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने एनडीए का समर्थन करने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj