Dailyhunt
Assam Polls-2026: आज शाम से 48 घंटे का 'साइलेंस पीरियड', प्रचार, ओपिनियन पोल, वोटर संपर्क पर रहेगी रोक : ईसी

Assam Polls-2026: आज शाम से 48 घंटे का 'साइलेंस पीरियड', प्रचार, ओपिनियन पोल, वोटर संपर्क पर रहेगी रोक : ईसी

Assam Polls-2026, (आज समाज), गुवाहाटी: असम विधानसभा के आम चुनावों (2026) के लिए आज शाम 5:00 बजे से 'साइलेंस पीरियड' (चुप्पी का समय) शुरू होगा। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को की गई इस घोषणा के अनुसार 'साइलेंस पीरियड' सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने से ठीक 48 घंटे पहले का है।

‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 126 के अनुसार, इस अवधि के दौरान चुनाव प्रचार के सभी रूपों पर सख्त रोक रहेगी। इसमें जनसभाएं, जुलूस, रैलियां और चुनाव प्रचार से जुड़ी कोई भी अन्य गतिविधि शामिल है।

चुनाव से जुड़ी सामग्री के प्रसार पर भी बैन

ईसी ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चुनाव से जुड़ी सामग्री के प्रसार पर भी रोक लगा दी है। फोन कॉल, बल्क एसएमएस अथवा आॅनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से वोट मांगने पर भी बैन रहेगा। इसके अलावा, राजनीतिक पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को, जो बाहरी निर्वाचन क्षेत्रों से आए हैं और वहां के पंजीकृत मतदाता नहीं हैं, निर्देश है कि चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होते ही वे तुरंत वहां से चले जाएं।

इस सामग्री का प्रदर्शन करना सख्त वर्जित

जिÞला और पुलिस प्रशासन को एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी माहौल बनाए रखने के लिए इन निदेर्शों का पालन सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, अधिनियम की धारा 126(1)(b) के तहत, ‘साइलेंस पीरियड’ के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (जैसे टेलीविजन और इसी तरह के अन्य प्लेटफॉर्म) पर चुनाव से जुड़ी सामग्री-जिसमें ओपिनियन पोल या सर्वेक्षण के नतीजे भी शामिल हैं-का प्रदर्शन करना सख्त वर्जित है।

9 अप्रैल को एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और मीडिया संगठनों से इन दिशानिदेर्शों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी उल्लंघन पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएँगे, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj