Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandigarh Breaking News : मानसून सीजन की चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह तैयार : गोयल

Chandigarh Breaking News : मानसून सीजन की चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह तैयार : गोयल

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की बाढ़ एवं मानसून संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार ने आने वाले मानसून सीजन की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुदरती आफत के लिए अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर चुकी है। उन्होंने ये शब्द जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य में बाढ़ एवं मानसून संबंधी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहे।

मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित किया

मानसून के दौरान किसी भी संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे पंजाब में लोगों के जान-माल, कृषि भूमि तथा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत निगरानी प्रणाली और सुरक्षा तंत्र विकसित किया है। बता दें कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ संभावित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का व्यापक दौरा कर वहां चल रहे तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लिया था और विभाग की तैयारियों की गहन समीक्षा की थी।

प्रदेश के सभी बढ़े ड्रेन की हो चुकी सफाई

आज उच्च स्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्री ने पूरे पंजाब में बाढ़ सुरक्षा एवं ड्रेनेज प्रबंधन से संबंधित किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें ड्रेनों की सफाई, बोल्डर स्टोन (बड़े पत्थरों के साथ) एवं हाइब्रिड सुरक्षा कार्य, बाँधों को ऊंचा एवं मजबूत करना, फ्लड कंट्रोल गेटों की कार्यशीलता तथा संवेदनशील स्थानों पर ठोस बाढ़ सुरक्षा उपाय शामिल थे।

गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा दरियाओं, ड्रेनों, बांधों और बाढ़ सुरक्षा ढांचे की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि जहां भी कोई कमी दिखाई दे, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि मानसून के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Petrol-Diesel Price Update : पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, जानिए ताजा भाव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj