Chhatisgarh Naxalism, (आज समाज), रायपुर: देश को नक्सल मुक्त करने की जैसे-जैसे समय सीमा नजदीक आ रही है, नक्सलियों द्वारा अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला लगातार जारी है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यही 31 मार्च देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में 106 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
3.95 करोड़ रुपए के इनामी हैं 106 नक्सली
प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरेंडर करने वाले सभी 106 नक्सली 3.95 करोड़ रुपए के इनामी हैं। इनमें दंतेवाड़ा और बीजापुर के 67 नक्सली भी शामिल हैं। बीजापुर में डीवीसीएम रैंक के तहत आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सली हैं। वहीं चार पीपीसीएम रैंक, पीएम रैंक वाले 22 व एसीएम में 9 नक्सलियो ने सरेंडर किया है।
नारायणपुर : 37 नक्सलियों पर 106 लाख रुपए का ईनाम घोषित
अधिकारियों के अनुसार कुल 37 नक्सलियों पर 106 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। नारायणपुर (Narayanpur) में डीवीसीएम रैंक के तहत एक नक्सली ने हथियार डाले हैं। इसके अलावा सीवाईपीसीएम के एक नक्सली ने सरेंडर किया है। पीपीसीएम का एक और पीएम रैंक वाले दो नक्सलियों ने भी अपने हथियार डाल दिए हैं। इन पर 22 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
बस्तर
बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलवादियों में डीवीसीएम रैंक का एक, पीपीसीएम के 5, पीएम रैंक वाले 7 और एसीएम के तीन नक्सली शामिल हैं। कुल 16 नक्सलियों पर 99 लाख रुपए के ईनाम का ऐलान किया गया था। कांकेर में डीवीसीएम रैंक के एक नक्सली ने अपने हथियार डाले हैं। वहीं यहां सरेंडर करने वाले अन्य नक्सलियों में एसीएम और पीएम रैंक का 1-1 नक्सली शामिल है। इन तीन नक्सलियों पर 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
सुकमा/दंतेवाड़ा
सुकमा में सरेंडर करने वाले सीवाईपीसीएम रैंक वाले दो नक्सली हैं। इसके अलावा यहां पीपीसीएम रैंक के 6 एसीएम में 5 और पीएम रैंक के 18 नक्सलियों ने अपने हथियार डाले हैं। इन सभी पर 85 लाख रुपए के ईनाम का ऐलान किया गया था। दंतेवाड़ा में डीवीसीएम का एक नक्सली ने सरेंडर किया है। इसके अलावा यहां एसीएम में पांच और पीएम रैंक में 22 व पीपीसीएम में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी पर 69 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking: सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया सरेंडर

