Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

म्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी का अर्धशतक, 51 गेंदों पर 90 रन बनाएDC Vs MI, (आज समाज), नई दिल्ली: आईपीएल के 8वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।

शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रन का टारगेट दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

समीर रिजवी ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई

दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 बॉल पर 90 रन बनाए। उनकी सीजन में यह लगातार दूसरी फिफ्टी रही। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। वहीं, नीतीश राणा को जसप्रीत बुमराह ने रन आउट किया।

सूर्यकुमार यादव ने भी जड़ा अर्धशतक, रोहित शर्मा ने बनाए 35 रन

इससे पहले, एमआई के लिए स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51 रन) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। डीसी के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

आज भी मैच नहीं खेले हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेले। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj