Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Delhi Big Breaking:  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, 38 घायल

Delhi Big Breaking: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, 38 घायल

Delhi Big Breaking, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट (Lemon Green Restaurant) में आज सुबह भीषण आग लग गई और हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 38 घायल हो गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के बेसमेंट से आग लगनी शुरू हई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने 11 लोगों को बचा लिया है। घायलों को पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Massive Fire: दिल्ली के पालम में आग लगने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

फायर ब्रिगेड को 8:50 मिनट पर मिली सूचना

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली दमकल विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और 10 गाड़ियां सहित मौके पर पहुंचकर बचाव का काम शुरू किया। अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने बताया कि हौज रानी उनका विधानसभा क्षेत्र है और वहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में सुबह लगभग 8:30 बजे भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग के कारण रेस्टोरेंट के अंदर मुख्य तौर पर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक फंसे हो सकते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह यानी बीते कल राष्टÑीय राजधानी के मुकुंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई थी जिसमें संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण10 लोग घायल हो गए थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj