Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Himachal Road Accident : हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, थार पर गिरी चट्टान, एक की गई जान

Himachal Road Accident : हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, थार पर गिरी चट्टान, एक की गई जान

ज सुबह हुआ हादसा, मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे पंजाब के इंदौरा निवासी

Himachal Road Accident (आज समाज), चंबा : बारिश और लैंडस्लाइड के चलते हिमाचल प्रदेश में लगातार हादसे हो रहे हैं।

जिसके चलते लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर बुधवार तड़के उस समय हुआ जब एक भारी पत्थर एक थार गाड़ी के ऊपर आ गिरा। पत्थर के गाड़ी के ऊपर गिरने से गाड़ी की छत टूट गई और उसमें सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे नजदीक के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

थार में सवार थे चार व्यक्ति

जानकारी के अनुसार तड़के करीब तीन बजे पंजाब के इंदौरा निवासी चार श्रद्धालु थार वाहन से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। चंबा के मेहला के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। पत्थर सनरूफ को तोड़ते हुए सीधे वाहन के अंदर जा पहुंचा। हादसे में होशियारपुर के मलियां गांव निवासी माखन सिंह (40), पुत्र शरवन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद माखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 4 युवक सवार थे। अन्य युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रशासन पहले ही चेतावनी कर चुका है जारी

ज्ञात रहे कि मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में अक्सर बाढ़ आने व बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। इन्हीं प्राकृतिक घटनाओं के चलते कई हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है। इसी के चलते हुए हिमाचल सरकार द्वारा लोकल स्तर पर यह चेतावनी जारी करवाई जाती है कि इस मौसम के दौरान पर्यटक और श्रद्धालू हिमाचल आने से परहेज करें। यदि वे हिमाचल आ भी रहे हैं तो मौसम व सड़क मार्ग की पूरी जानकारी लेकर ही सफर शुरू करें। लेकिन फिर भी लोग इन चेतावनी को नजरअंदाज करते हैं और हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवा देते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj