Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Important Historical Events of 06 July : जानिए 06 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

Important Historical Events of 06 July : जानिए 06 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

Important Historical Events of 06 July :आज समाज नटवर्क(1935 - दलाई लामा - बौद्ध धर्म के धर्मगुरु) वर्ष 1935 में 14वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यात्सो, का जन्म तिब्बत के आम्दो क्षेत्र में हुआ।

वे तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु और विश्वभर में शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश के लिए प्रसिद्ध हैं। 1959 में तिब्बत से भारत आने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती समुदाय का नेतृत्व किया। मानवता, धार्मिक सहिष्णुता और विश्व शांति के लिए उनके योगदान के कारण उन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
  • 2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
  • 2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
  • 2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
  • 2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1963 – सुखबीर सिंह संधू – भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं।
  • 1958 – रामचंद्र प्रसाद सिंह – यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी जो मोदी मंत्रिमंडल में ‘इस्पात मंत्री’ हैं।
  • 1958 – मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला – भारत की पैरा एथलीट हैं।
  • 1947 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
  • 1935 – दलाई लामा – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु।
  • 1915 – देवेगोड़ा जवरेगोड़ा – कन्नड़ लेखक, लोक गीतकार, शोधकर्ता और विद्वान थे।
  • 1906 – दौलत सिंह कोठारी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
  • 1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
  • 1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ
  • 1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक
  • 1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।
  • 1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

6 जुलाई को हुए निधन

  • 2018 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
  • 2002 – ठाकुर राम लाल – हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेताओं में से एक थे।
  • 1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
  • 1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
  • 1997 -चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
  • 2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक
  • 2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार
  • 2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
  • 2005 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1954 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
  • 1614 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj