Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kangana Ranaut: 'क्वीन' बन फिर से पर्दे पर छाएंगी कंगना रनौत, पर्पल साड़ी में दिखीं कमाल

Kangana Ranaut: 'क्वीन' बन फिर से पर्दे पर छाएंगी कंगना रनौत, पर्पल साड़ी में दिखीं कमाल

आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की तस्वीरेंKangana Ranaut, (आज समाज), मुंबई: हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर कंगना रनौत का जाना जाता है। उन्हें बी टाउन की क्वीन भी कहा जाता है।

इस वक्त रनौत का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिससे वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाती दिखेंगी। दरअसल कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड मूवी क्वीन 2 की चर्चा काफी लंबे वक्त से चल रही है।

हाल ही में क्वीन 2 की शूटिंग खत्म होने की अहम जानकारी सामने आई है। इससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में कंगना फिर से क्वीन बनकर फैंस का दिल जीतेंगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनके चलते वह लाइमलाइट में छाई हुई हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिनमें कंगना का लुक हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

वायरल हो रही हैं कंगना की फोटोज

कंगना रनौत की जिन तस्वीरों के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उनमें वह पर्पल कलर की स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना का लुक सादगी से भरा और काफी प्यारा लग रहा है, जिनको देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है।

आलम ये है कि अब कंगना रनौत की ये तस्वीरें फैंस की फेवरेट बन गई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट भी कर रहे हैं, जिसकी वजह से सिनेमाई गलियारे में अभिनेत्री छा गई हैं।

कंगना की अगली फिल्में

बात की जाए कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो क्वीन 2 के अलावा वह अभिनेता आर माधवन संग की कल्ट फिल्म फ्रेंचाइजी तनु वेड्स मनु 3 में भी नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इस मूवी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj