Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Khamenei Funeral: खामेनेई की विदाई में पहुंचे लोगों ने लगाए 'खून बहेगा', 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'बदला, बदला' जैसे नारे

Khamenei Funeral: खामेनेई की विदाई में पहुंचे लोगों ने लगाए 'खून बहेगा', 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'बदला, बदला' जैसे नारे

यतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के टॉप लीडर्स ने बनाई दूरीKhamenei Funeral, (आज समाज), तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

मौत के करीब 4 महीने बाद अब उनकी लाश को कब्र नसीब होगी। अली खामेनेई की लाश ईरान की राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने का कार्यक्रम है। तेहरान में लाखों लोग काले कपड़े पहनकर ग्रैंड मोसल्ला की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

शिया परंपरा के मुताबिक काले कपड़े पहने लोग छाती पीटकर मातम मनाते दिखे। इस दौरान लोगों ने 'खून बहेगा', 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'बदला, बदला' जैसे नारे भी लगाए। तेहरान में 3 जुलाई से खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हो गई हैं जो 9 जुलाई तक चलेगी।

डोनाल्ड ट्रम्प बोले-खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने मानवता के नाते ऐसा किया है। कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद ईरान को अमेरिकी शर्तें माननी होंगी।

जख्म तब तक नहीं भरेंगे जब तक हत्या के जिम्मेदार लोगों से बदला नहीं लिया जाता

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे गए खामेनेई और दूसरे लोगों की मौत का बदला लिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि हमारे जख्म तब तक नहीं भरेंगे जब तक हत्या के जिम्मेदार लोगों से बदला नहीं लिया जाता।

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूएमओ की चेतावनी, दुनिया के कई हिस्सों में हीटवेव, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ेगा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj