Dailyhunt
Kullu Road Accident : कुल्लू में हादसा, चार की मौत, दो लापता

Kullu Road Accident : कुल्लू में हादसा, चार की मौत, दो लापता

र्यटकों से भरी बस खाई में गिरने से हुआ हादसा, 15 को बचाया गया

Kullu Road Accident (आज समाज), कुल्लू : पर्यटकों की बस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा शनिवार रात को हुआ।

जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में कुल 22 पर्यटक सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर हुआ।

शुरुआती जांच में पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि किसी कारणवश चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन सीधा खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे

हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई, दो पर्यटक अभी लापता हैं जबकि 15 घायल हैं। गाड़ी में करीब 22 पर्यटक सवार थे। ट्रैवलर में सवार पर्यटक जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। गांव भ्रागे री जान में ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। साथ लगते गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।

इस दौरान कई घायल जगह-जगह झाड़ियां में फंसे हुए थे । एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने तीन पर्यटकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 घायल पर्यटकों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब पांच पर्यटकों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया चल रही है ।

कल महाराष्ट्र में हुआ था दर्दनाक हादसा

महाराष्ट्र के नासिक में गत दिवस हुए एक दर्दनाक हादसे में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह बच्चे भी शामिल थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी। रात का समय होने के चलते किसी को इस हादसे का पता नहीं चल पाया और पीड़ितों तक समय पर मदद नहीं पहुंच पाई जिसके चलते सभी की मौत हो गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj