बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही धुरंधर 2Madhurjeet Sarghi, (आज समाज), मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जहां बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं फिल्म के एक किरदार ने सबका ध्यान खींच लिया है, और वो हैं मधुरजीत सरघी.
जिन्होंने आॅन-स्क्रीन मां बनकर कहानी में ऐसा इमोशनल टच दिया कि लोग उनके बारे में जानने के लिए बेचैन हो गए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वाली मधुरजीत सरघी कोई नई नहीं हैं, बल्कि थिएटर और फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं।
उनकी एक्टिंग इतनी दमदार रही कि दर्शक उनके इमोशन्स से सीधा जुड़ गए और सीन को महसूस करने लगे। दिलचस्प बात ये है कि मधुरजीत सरघी का कनेक्शन दीपिका पादुकोण से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि उन्होंने फिल्म छपाक में दीपिका के किरदार की वकील का रोल निभाया था, जहां उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिली थी।
सिर्फ इतना ही नहीं, उनका कनेक्शन बड़े फिल्म प्रोजेक्ट बॉर्डर 2 से भी जुड़ा है, क्योंकि उनके पति अनुराग सिंह इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, जिन्होंने केसरी जैसी हिट फिल्म भी बनाई है और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

थिएटर से की थी करियर की शुरूआत
मधुरजीत का बैकग्राउंड भी काफी फिल्मी रहा है, उनके पिता फिल्ममेकर और मां प्रोफेसर और राइटर रही हैं, जिसकी वजह से बचपन से ही उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ रहा और उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरूआत की थी। धुरंधर 2 में उनका किरदार सिर्फ एक मां का नहीं, बल्कि एक ऐसी औरत का है जो दर्द, इंतजार और मजबूरी को चुपचाप जीती है।
यही वजह है कि फिल्म के सबसे इमोशनल सीन में उनकी मौजूदगी ने लोगों को अंदर तक हिला दिया। खासकर वो सीन, जहां बेटा सामने होकर भी मां से नहीं मिल पाता, उसमें मधुरजीत की आंखों में छिपा दर्द और बेबसी दर्शकों के दिल को छू जाता है, और यही उनकी एक्टिंग की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, 'सरके चुनार' गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

