Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Madhya Pradesh News: इंदौर की रिहायशी इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: इंदौर की रिहायशी इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत

आज समाज 4 months ago

Madhya Pradesh News, (आज समाज), भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तीन-मंजिला रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना आज तड़के करीब 4 बजे की है।

बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में स्थित एक घर में सिलेंडर फटा और भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इंदौर के डीएम शिवम वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

शुरुआत में काफी भयावह थी स्थिति : पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर (इंदौर) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, फायर टेंडर टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा। शुरुआत में स्थिति काफी भयावह थी, लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया। सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि टीम एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों और इमारतों की जांच कर रही थी, क्योंकि आग लगने के समय बहुत ज़्यादा गर्मी पैदा हो गई थी।

घर के बाहर चार्ज किया जा रहा था इलेक्ट्रिक वाहन

संतोष कुमार सिंह ने कहा, शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। उसके बाद आग कार से घर में फैल गई। हमने पाया कि इमारत में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, इसलिए ऐसा लगता है कि धमाके के बाद बिजली गुल हो गई होगी और दरवाज़े लॉक हो गए होंगे। यह एक तीन-मंजिला इमारत थी, और घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि टीम पड़ोसियों की इमारत के रास्ते घर की सबसे ऊपरी मंज़िल तक पहुंची और तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया। घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ज्वलनशील रसायन भी रखे थे।

चार्जिंग पॉइंट में हुए धमाके के कारण लगी आग

डीएम शिवम वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों की जान गई है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घर में अब और कोई व्यक्ति मौजूद न हो। हम आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आग एक वाहन के चार्जिंग पॉइंट में हुए धमाके के कारण लगी है। इमारत में बिजली के लॉक होने के कारण बचाव अभियान में हमारी टीम को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दो मंज़िलों की जाँच पूरी हो चुकी है, लेकिन हमारी टीम अभी एक और मंज़िल की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें: UP Fire News: प्रयागराज में टेंट हाउस के एक गोदाम में लगी भीषण आग

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj