Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Monsoon Update : कल केरल दस्तक दे सकता है मानसून

Monsoon Update : कल केरल दस्तक दे सकता है मानसून

ईएमडी ने जताई संभावना, देश में चार माह के मानूसन सीजन की होगी शुरुआत, राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भी कल से बदलेगा मौसम

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार केरल के तटीय क्षेत्रों में कल यानी चार जून को दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना बन चुकी है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार यह संभावना जताई गई है कि कल यह केरल में दस्तक देगा।

इसके साथ ही देश में चार माह तक चलने वाले मानसून सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम विक्षोभी की सक्रियता के चलते राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी हिस्से में कल से मौसम बदलेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में देश में लू की स्थिति समाप्त हो चुकी है।

केरल और कर्नाटक में बारिश का दौर जारी

आईएमडी के मुताबिक केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है। वहीं तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोयंबटूर, तिरुनेल्वेली, कन्याकुमारी और इरोड समेत 15 जिलों में 7 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। केरल के दक्षिणी हिस्सों में भी 5 जून तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां आॅरेंज अलर्ट लागू है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

इधर राजधानी दिल्ली में भी मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी आ सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि तेज आंधी के समय यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj