Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Punjab Breaking News : जनता का फैसला देखकर बौखलाए विपक्षी : मान

Punjab Breaking News : जनता का फैसला देखकर बौखलाए विपक्षी : मान

हा, पिछले चार वर्षों में हर चुनाव में आप की जीत जन-समर्थक शासन में लोगों के विश्वास को दशार्ती है

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से प्रदेश की रिवायती और विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा है।

मान ने कहा कि प्रदेश की जनता इन पार्टियों के नेताओं को सिरे से नकार चुकी है। इसका सीधा संदेश प्रदेश में हर बार होने वाले चुनाव परिणाम हैं। जिनमें इन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ती है। जबकि ये लोग बार-बार इसका भी राजनीतिकरण करने में जुट जाते हैं।

मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि ये स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। राज्य सरकार के वे कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने इन चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। हालांकि विपक्ष अपनी शर्मनाक हार को पचा नहीं पा रहा है और अब चुनाव परिणामों को लेकर अनावश्यक शोर मचा रहा है।

पूरी निष्पक्षता से संपन्न हुए चुनाव

उन्होंने कहा कि चुनावों की निष्पक्षता इस तथ्य से स्पष्ट होती है कि कई वार्डों और स्थानीय निकायों में विपक्षी उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं, जिनमें बेहद कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, इन चुनावों की पारदर्शिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई क्षेत्रों में विपक्षी उम्मीदवारों ने सीटें जीतीं और कुछ ने तो बहुत कम मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। यह जनता की वास्तविक इच्छा को दशार्ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को पंजाब की जनता ने बार-बार इसलिए नकारा है क्योंकि वे कोई सकारात्मक एजेंडा प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं।

सरकार की जन समर्थिकीय योजनाओं पर जनता की मुहर

मान ने कहा, पिछले चार वर्षों के दौरान पंजाब के लोग ह्यआपह्ण और उसकी जन-समर्थक नीतियों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। हमने जनता के सक्रिय सहयोग से हर उपचुनाव, पंचायत चुनाव, जिला परिषद चुनाव, नगर निगम चुनाव और अन्य चुनावी मुकाबलों में जीत हासिल की है। ये परिणाम हमारी सरकार में पंजाबियों के अटूट विश्वास को दशार्ते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj