कहा, रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी, मरीजों की देखभाल बढ़ाने के लिए स्टाफ की भर्ती की जाएगी
Punjab Breaking News (आज समाज), बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आॅफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक निरीक्षण किया और उन्होंने बुनियादी ढांचे, तकनीकी तथा मानव संसाधन के व्यापक सुधार के आदेश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के मानकों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
परिवर्तन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रोबोटिक सर्जरी सहित उन्नत सुविधाओं की शुरूआत की जाएगी और स्टाफ की भर्ती को मजबूत करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य मालवा क्षेत्र में मरीजों की देखभाल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है।
सीएम ने अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल जाना
अस्पताल के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संस्थान के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी हकीकतों का मूल्यांकन करने तथा तुरंत ध्यान देने वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए मुख्य हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दौरे का उद्देश्य संस्थान को समर्थन देना और मजबूत करना है, न कि कमियों को ढूंढना। दौरे का व्यापक उद्देश्य इसे पूरे राज्य के लिए प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में बदलना है।
विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है अस्पताल
मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, ह्यबाबा फरीद यूनिवर्सिटी आॅफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यह अस्पताल पहले से ही मालवा क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और हमारी कोशिश है कि इसे पूरे पंजाब में अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में और मजबूत किया जाए। लगातार अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ह्यइस दौरे का उद्देश्य खामियां ढूंढना नहीं है, बल्कि इस संस्थान को राज्य भर में प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित करना है।
दौरे के दौरान मैंने इस महत्वपूर्ण संस्थान की जमीनी हकीकतों और जरूरतों से अवगत कराने के लिए सभी मुख्य हितधारकों से बातचीत की। मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि संस्थान में कई जरूरी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
Punjab CM News : पंजाब जल्द ही देश का अग्रणी राज्य बनेगा : सीएम

