Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Punjab Weather Update : पंजाब-चंडीगढ़ में तेज हवा के साथ आसमान में छाए बादल

Punjab Weather Update : पंजाब-चंडीगढ़ में तेज हवा के साथ आसमान में छाए बादल

गले तीन दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी से मिलेगी गर्मी से राहत

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : मई के अंतिम सप्ताह में समूचे उत्तर भारत सहित पंजाब भी पूरी तरह से तप रहा है।

हालात यह हैं कि प्रदेश के ज्यादात्तर स्थानों पर तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने राहत भरी सूचना जारी कि है।

पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही उत्तर भारत के मैदानों पर भी दिखाई देगा। इसके असर से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आया है और आज सुबह से ही तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। वहीं मोहाली और जालंधर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। अगले 3 दिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी की साझा

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब में 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 24 घंटे में तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

गर्मी के चलते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली मांग

पंजाब में बुधवार को बिजली की डिमांड 12178 मेगावाट रही। इस दौरान राज्य ने सेंट्रल ग्रिड से 6586 मेगावाट बिजली ली, जबकि राज्य में कुल उत्पादन 5565 मेगावाट रहा। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जब धूप और लू सबसे खतरनाक स्तर पर होती है, तब बहुत जरूरी न होने पर बाहर न निकलें।

बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक संवेदनशील बताते हुए उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए पीने के साफ पानी और छायादार आरामगाह की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लू के दौरान चाय, कॉफी, शराब और अत्यधिक चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा देते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj