Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sawan Daan: सावन में करें इन चीजों का दान

Sawan Daan: सावन में करें इन चीजों का दान

ग्रह दोष होंगे शांत और घर आएगी सुख-समृद्धि!Sawan Daan, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित किया गया है। शास्त्रोंं में कहा गया है कि इस माह में की गई शिव पूजा और जलाभिषेक से बहुत पुण्य प्राप्त होता है।

साथ ही भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शास्त्रों और पुराणों में सावन माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। पौराणिक मान्यता है कि सावन में ही भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष अपने कंठ में धारण किया था।

30 जुलाई से होगी सावन माह की शुरुआत

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के पावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होने वाली है। ये माह 28 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा तक रहेगा। सावन में पूजा-पाठ और जलाभिषेक के साथ साथ दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। इस माह में किए गए सामान्य दान से भी कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ग्रह दोष शांत होते हैं।

सावन माह में करें इन चीजों का दान

  • चावल, चीनी और सफेद वस्त्रों: सावन माह में चावल, चीनी और सफेद वस्त्रों का दान करें। इस माह में सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और मानसिक तनाव दूर हो जाता है।
  • हरी सब्जियां और हरे फल: सावन हरियाली का महीना माना जाता है, इसलिए इस माह में साबूत मूंग, हरी सब्जियां और हरे फलों का दान करना अति शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। इससे नौकरी और कारोबार में सफलता प्रप्त होती है।
  • शनि से जुड़ी चीजें: सावन में काले तिल, काली उड़द, छाता, चमड़े के जूते और कंबल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। शनि की कृपा जब होती है, तो व्यक्ति अपने परिश्रम का सही फल प्राप्त करने लगता है।
  • नमक: सावन में नमक दान बहुत अच्छा माना जाता है। ये दान शनि पीड़ा को कम करता है। घर की आर्थिक स्थिति सुधारता है और सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj