Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Telegram: पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

Telegram: पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

टेलीग्राम पर केंद्र सरकार सख्त, 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगीTelegram, (आज समाज), नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को तुरंत पायरेटेड फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य आॅडियो-वीडियो सामग्री के प्रसार पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया।

सरकार ने साफ किया है कि केवल शिकायत मिलने पर सामग्री हटाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि प्लेटफॉर्म को खुद भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।

एप को 3 दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। इससे पहले टेलीग्राम को 2 जुलाई को एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें आईटी मिनिस्ट्री ने यूजरनेम फीचर और यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल पूछे थे।

सरकार ने शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी मांगी

मंत्रालय ने टेलीग्राम से उसके शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी भी मांगी है। सरकार जानना चाहती है कि निमार्ता, ओटीटी प्लेटफॉर्म, प्रसारण कंपनियां और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पायरेटेड सामग्री की शिकायत कैसे दर्ज करा सकती हैं और उन शिकायतों पर कितनी जल्दी कार्रवाई की जाती है।

सरकार का मानना है कि प्लेटफॉर्म के पास प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि कॉपीराइट उल्लंघन के मामलों को समय रहते रोका जा सके।

पायरेसी कंटेंट फैलाने वाले 3000 से ज्यादा टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई कर चुकी सरकार

सरकार ने कंपनी को बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स, अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेटर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया है। सरकार पहले भी पायरेसी कंटेंट फैलाने वाले 3000 से ज्यादा टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई कर चुकी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी ऐसा कंटेंट उपलब्ध रहता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूएमओ की चेतावनी, दुनिया के कई हिस्सों में हीटवेव, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ेगा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj