Dailyhunt
Weather Update Today : उत्तर भारत में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Weather Update Today : उत्तर भारत में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

श्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश, बर्फबारी, आंधी और ओलावृष्टि, गेहूं, चना और सरसों की फसल को नुकसान

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : जैसे-जैसे अप्रैल आगे बढ़ रहा है।

मौसम लगातार बदल रहा है। अमूमन अप्रैल शुरू होते ही तपती गर्मी और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट है। देश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इन्हीं के चलते पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। समूचे उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

जो आने वाले कुछ दिनों तक चलने की संभावना है। मौसम के इस मिजाज ने धरतीपुत्रों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की पकी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की काफी फसल खराब हो चुकी है।

इसलिए बदल रहा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में आॅरेंज अलर्ट लागू है और कई स्थानों पर पहले से ही बादल छाए हुए हैं तथा बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है।

राजस्थान के कई जिलों में खेतों में बिछी सफेद चादर

राजस्थान में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर में शुक्रवार को खेतों में ओले बिछे नजर आए थे। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ 6 अप्रैल की दोपहर से जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में बारिश का असर

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कर्नाटक के कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों, केरल और माहे में 20 मिमी तक हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Kullu Road Accident : कुल्लू में हादसा, चार की मौत, दो लापता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aaj Samaaj