कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले का कर रहे थे विरोधWest Bengal Re-Polling, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के कुल 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में 87.60% वोटिंग हुई। यानी एवरेज 86.86% वोटिंग हुई। वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में चुनावी माहौल के दौरान तनाव और पुलिस लाठीचार्ज की खबरें सामने आई हैं।
इन लोगों का कहना है कि वोट डालने के बाद उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया और मारपीट की है। जब वे इसका शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। लोगों ने विशेष समुदाय पर हमले का आरोप लगाया है।
200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी टीएमसी
वहीं, टीएमसी ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। घटना के बाद टीएमसी समर्थकों ने नारेबाजी की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

