Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
09-10 मई को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

09-10 मई को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

त्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 09 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा में कुल 4,64,605 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आयोग के अनुसार परीक्षा प्रदेश के 17 जनपदों में बनाए गए 319 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक चलेगी।

यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी समेत 17 जिलों में आयोजित होगी।

परीक्षा में भौतिकी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, रसायन, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, कला, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, वाणिज्य, कृषि, गृह विज्ञान, शिक्षा और नागरिक शास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित पालियों में कराई जाएंगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी आवश्यक विवरण दर्ज कर अपने परीक्षा केंद्र वाले जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 06 मई 2026 से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। बिना वैध एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar