Commonwealth Games 2026 Final Medal Tally: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ अभियान का समापन कर दिया है।
भारत ने इस बार कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है।
कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे प्रमुख खेलों की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय मुक्केबाजों, एथलीटों और जूडो खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने इस चरण को ऐतिहासिक बना दिया।
स्कॉटलैंड और भारत दोनों के पास 13-13 स्वर्ण पदक थे, लेकिन भारत ने अधिक रजत (17) पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
भारतीय दल को सबसे बड़ी सफलता रिंग के अंदर मिली। मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
महिला बॉक्सिंग: प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता। लवलीना बोरगोहेन को सिल्वर मेडल मिला।
पुरुष बॉक्सिंग: सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश (70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
जैवलिन थ्रो: दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में सिल्वर मेडल जीता, जबकि युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर भारत का परचम लहराया।
गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक दोहरा पदक: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में सिल्वर के बाद 5,000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। वह एक ही राष्ट्रमंडल खेलों के एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।
जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन: भारत ने जूडो में रिकॉर्ड 4 मेडल जीते। अस्मिता डे (48 किग्रा) और हर्ष सिंह (60 किग्रा) ने पहली बार भारत के लिए जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा।
मीराबाई चानू - भारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा) - स्वर्ण
शर्मिला धनखड़ - पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉटपुट F57) - स्वर्ण
दिलीप महादू गावित - पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मी T47) - स्वर्ण
अस्मिता डे - जूडो (महिला 48 किग्रा) - स्वर्ण
हर्ष सिंह - जूडो (पुरुष 60 किग्रा) - स्वर्ण
प्रीति पवार - मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा) - स्वर्ण
जैस्मिन लंबोरिया - मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा) - स्वर्ण
सोमन राणा - पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉटपुट F57) - स्वर्ण
साक्षी चौधरी - मुक्केबाजी (महिला 51 किग्रा) - स्वर्ण
अरुंधति चौधरी - मुक्केबाजी (महिला 70 किग्रा) - स्वर्ण
प्रिया घंघास - मुक्केबाजी (महिला 60 किग्रा) - स्वर्ण
सचिन सिवाच - मुक्केबाजी (पुरुष 60 किग्रा) - स्वर्ण
अंकुश - मुक्केबाजी (पुरुष 70 किग्रा) - स्वर्ण
ऋषिकांत सिंह - भारोत्तोलन (पुरुष 60 किग्रा) - रजत
राजा मुथुपांडी - भारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा) - रजत
ज्ञानेश्वरी यादव - भारोत्तोलन (महिला 53 किग्रा) - रजत
सरवेश कुशारे - एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप) - रजत
वल्लुरी अजया बाबू - भारोत्तोलन (पुरुष 79 किग्रा) - रजत
हरजिंदर कौर - भारोत्तोलन (महिला 69 किग्रा) - रजत
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मी) - रजत
मुरली श्रीशंकर - एथलेटिक्स (पुरुष लॉन्ग जंप) - रजत
मोहम्मद बासिल - पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मी T47) - रजत
लवप्रीत सिंह - भारोत्तोलन (पुरुष +110 किग्रा) - रजत
यामिनी मौर्य - जूडो (महिला 57 किग्रा) - रजत
नीरज चोपड़ा - एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन थ्रो) - रजत
प्रवीण चित्रावेल - एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप) - रजत
जादूमणि सिंह - मुक्केबाजी (पुरुष 55 किग्रा) - रजत
शुभम जुयाल - पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉटपुट F57) - रजत
लवलीना बोरगोहेन - मुक्केबाजी (महिला 75 किग्रा) - रजत
नरेंद्र बेरवाल - मुक्केबाजी (पुरुष +90 किग्रा) - रजत
झंडू कुमार - पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हेवीवेट) - कांस्य
बिंदियारानी देवी - भारोत्तोलन (महिला 58 किग्रा) - कांस्य
शिल्पा के. शायला - पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉटपुट F57) - कांस्य
सीमा कालीरामना - एथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो) - कांस्य
यशवीर सिंह - एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन थ्रो) - कांस्य
तेजस्विन शंकर - एथलेटिक्स (पुरुष डेकाथलॉन) - कांस्य
सेल्वा प्रभु तिरुमरन - एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप) - कांस्य
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स (पुरुष 5000 मी) - कांस्य
उन्नति शर्मा - जूडो (महिला 63 किग्रा) - कांस्य
ग्लासगो 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि भारतीय खेल जगत अब बहुविषयक (Multi-Sport) प्रतियोगिताओं में नए और चुनौतीपूर्ण खेलों में भी नए क्षितिज छूने के लिए तैयार है।

