Dailyhunt
डाबर हाजमोला का 'मस्ती की पाठशाला' अभियान: बच्चों को खेल-कूद और फिटनेस के लिए किया प्रेरित

डाबर हाजमोला का 'मस्ती की पाठशाला' अभियान: बच्चों को खेल-कूद और फिटनेस के लिए किया प्रेरित

Dabur India Limited ने बच्चों के बीच शारीरिक गतिविधियों और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए अभियान 'हाजमोला मस्ती की पाठशाला' की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को खेल-कूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए कई फन गेम्स आयोजित किए गए, ताकि वे मोबाइल और स्क्रीन से दूर रहकर शारीरिक गतिविधियों में भाग लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। साथ ही स्वास्थ्य और फिटनेस विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. उप्रेती ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि नियमित खेल-कूद केवल शरीर को फिट नहीं रखता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियों से बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और आत्मविश्वास में सुधार होता है। इस मौके पर डाबर इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर दिनेश कुमार, स्कूल प्रबंधक एच. एन. जायसवाल और प्रधानाचार्या भगवती भण्डारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि 'मस्ती की पाठशाला' अभियान के जरिए बच्चों को खेल-कूद की ओर वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे घर के अंदर ज्यादा समय बिता रहे हैं, ऐसे में यह पहल उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं कंपनी के कैटेगरी हेड-हेल्थकेयर ओटीसी प्रबल वालिया ने कहा कि यह अभियान केवल ब्रांड प्रमोशन नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने बताया कि खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियां बेहतर पाचन और स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। यह अभियान उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 20 प्रमुख शहरों के 550 स्कूलों में चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य 2.5 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंचना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar