Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Haridwar News: "गुरु रविदास जी ने हमेशा मानवता, समता और करुणा का दिया संदेश," रसूलपुर टोंगिया में सत्संग समारोह के दौरान बोले नेत्रपाल सिंह अठवाल

Haridwar News: "गुरु रविदास जी ने हमेशा मानवता, समता और करुणा का दिया संदेश," रसूलपुर टोंगिया में सत्संग समारोह के दौरान बोले नेत्रपाल सिंह अठवाल

Guru Ravidas Satsang in Haridwar: हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम रसूलपुर टोंगिया में गुरु रविदास जी के विचारों और उपदेशों को समर्पित भव्य सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सत्संग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और समाज सुधारक विचारों पर प्रकाश डाला।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा संत गुरु रविदास जी ने समाज में व्याप्त जाति-पाति, छुआछूत और सामाजिक असमानता का कड़ा विरोध किया। उनका स्पष्ट संदेश था कि ईश्वर ने सभी मनुष्यों को एक ही मिट्टी से बनाया है, इसलिए कोई भी व्यक्ति जन्म या जाति से नहीं, बल्कि अपने कर्मों और गुणों से बड़ा या छोटा होता है।"

उन्होंने आगे कहा कि गुरु रविदास जी ने एक ऐसे आदर्श समाज 'बेगमपुरा' का सपना देखा था, जहां किसी भी व्यक्ति को सामाजिक अन्याय, दुख या भेदभाव का सामना न करना पड़े। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भी संविधान का निर्माण करते समय गुरु रविदास जी के इन्हीं समतामूलक संदेशों और मानवीय मूल्यों को आत्मसात किया था।

रसूलपुर टोंगिया गांव में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिछले 25 वर्षों से गुरु रविदास सत्संग और भंडारे की परंपरा निरंतर चली आ रही है।

सांस्कृतिक एवं भजन संध्या: आयोजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं द्वारा गुरु रविदास जी के पावन विचारों और वाणी को भजनों के माध्यम से सुमधुर गायन में प्रस्तुत किया गया।

ज्योति यात्रा: गांव में गुरु रविदास जी की भव्य ज्योति यात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सत्संग समिति के इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रधान छोटेलाल करडवाल, पूर्व प्रधान अर्जुनदास, सचिव यशपाल दास, कोषाध्यक्ष अरुण दास, सुदेश दास, संदीप दास, संचालक रूपचन्द्र दास, उपाध्यक्ष जगराम दास, तथा महिला मंडल से पूर्व प्रधान कोमल दासी, शिक्षा दासी, रीता दासी, प्रीति दासी, लक्ष्मी दासी व राधादासी सहित अनेक ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदेश प्रधान, प्रवीण कुमार गैसवाल, शशी कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, काका सिंह, विकास कुमार, सोनू कुमार और बृजेश कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar