Dailyhunt
IPL 2026 Points Table : चेन्नई की जीत से प्लेऑफ रेस हुई और रोमांचक, मुंबई की उम्मीदें लगभग खत्म

IPL 2026 Points Table : चेन्नई की जीत से प्लेऑफ रेस हुई और रोमांचक, मुंबई की उम्मीदें लगभग खत्म

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 18.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2026 में 9 मैचों में चौथी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

चेन्नई सुपर किंग्स अब 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंकों पर पहुंच गई है। बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर आ गई है। टीम का नेट रनरेट फिलहाल +0.005 है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टीम को 9 मैचों में सातवीं हार झेलनी पड़ी है और अब उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कमजोर नजर आ रही हैं। मुंबई फिलहाल सिर्फ 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है।

पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ फिलहाल शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 12-12 अंकों के साथ टॉप-4 में मौजूद हैं। वहीं गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं। आने वाले मुकाबले अब हर टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं, क्योंकि एक हार या जीत सीधे अंकतालिका की तस्वीर बदल सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar