IPL 2026 Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का खिताब जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से मात दी।
इस ऐतिहासिक बैक-टू-बैक खिताबी जीत के साथ ही आरसीबी पर करोड़ों रुपये की बौछार हुई है। चैंपियन बेंगलुरु के साथ-साथ उपविजेता रही गुजरात टाइटंस और प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य दोनों टीमों को भी प्राइज मनी (इनामी राशि) के तौर पर भारी-भरकम रकम मिली है।
आईपीएल 2026 के समापन के बाद बीसीसीआई (BCCI) द्वारा चारों प्लेऑफ टीमों को दी गई इनामी राशि का पूरा विवरण इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम साल 2008 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा है, लेकिन शुरुआती 17 सालों तक फ्रेंचाइजी एक भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। हालांकि, रजत पाटीदार के हाथों में टीम की कमान आते ही आरसीबी की किस्मत पूरी तरह बदल गई। पहले साल 2025 और अब 2026 का खिताब जीतकर बेंगलुरु ने लगातार दो बार टाइटल अपने नाम किया। इसके साथ ही रजत पाटीदार आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले दोनों सीजन में ही बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीती है।
महामुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। आरसीबी के सामने जीत के लिए 156 रनों का बेहद किफायती लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 18 ओवर्स में 5 विकेट खोकर खिताबी जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे किंग विराट कोहली अंत तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

