लखनऊ। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार भी टेस्ट प्रिपरेशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है।
लखनऊ केंद्र से कुल 50 विद्यार्थियों ने इस बेहद कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर संस्थान और अपने शहर का नाम रोशन किया है। यह बड़ी उपलब्धि छात्रों की अटूट लगन, कठोर परिश्रम और आकाश इंस्टीट्यूट के बेहतरीन शैक्षणिक माहौल व अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है।
आकाश इंस्टीट्यूट लखनऊ के कई छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में बेहतरीन स्थान हासिल किया है। मुख्य रूप से सफल रहे छात्र निम्नलिखित हैं:
ये सभी छात्र आकाश के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम का हिस्सा थे, जहाँ कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने, एनालिटिकल थिंकिंग और कठिन सवालों को हल करने की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।
अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए छात्रों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हमारी इस यात्रा में आकाश इंस्टीट्यूट के टीचर्स की मेंटरशिप और गाइडेंस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। यहाँ मिलने वाले कस्टमाइज्ड स्टडी मटेरियल, रेगुलर मॉक टेस्ट और डाउट क्लियरिंग सेशंस ने हमारे बेस को बेहद मजबूत बनाया। माता-पिता और शिक्षकों के लगातार सपोर्ट के बिना यह मुकाम हासिल करना असंभव था।"
छात्रों को बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के रीजनल डायरेक्टर, मिस्टर डीके मिश्रा ने कहा हमें अपने छात्रों के इस असाधारण प्रदर्शन पर अत्यंत गर्व है। यह सफलता उनकी अनुशासित तैयारी और कुछ बड़ा करने के संकल्प का नतीजा है। आकाश इंस्टीट्यूट में हमारा लक्ष्य हमेशा से छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उनके सपनों को सच करना रहा है। हम सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य और इंजीनियरिंग के नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"
गौरतलब है कि जेईई एडवांस्ड को दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जेईई मेन्स की परीक्षा पास करने के बाद ही छात्र इसमें शामिल होने के योग्य बनते हैं, जिसके जरिए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश मिलता है।

