Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कृषि उत्पादन मंडी समिति में जियो टैगिंग व्यवस्था का व्यापारियों ने किया विरोध, वापस लेने की मांग

कृषि उत्पादन मंडी समिति में जियो टैगिंग व्यवस्था का व्यापारियों ने किया विरोध, वापस लेने की मांग

बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ गल्ला खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जियो टैगिंग व्यवस्था लागू होने से व्यापारियों को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने मांग की कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मंडी निदेशक से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में व्यापारियों की सभी आपत्तियों और सुझावों से मंडी प्रशासन को अवगत कराया जाएगा तथा जियो टैगिंग व्यवस्था वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

बैठक में मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, मोनू, रामशंकर अवस्थी, दीपक कुमार अग्रवाल, जयकुमार अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, कृष्ण जीवन रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अखिल केसरवानी, रजत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गल्ला एवं खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में शामिल व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि मंडी प्रशासन उनकी समस्याओं पर सकारात्मक विचार करेगा और जियो टैगिंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंताओं का समाधान निकाला जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar