Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लव एवं लैंड जिहाद के आरोपों के बीच परिवार ने संपत्ति हड़पने और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

लव एवं लैंड जिहाद के आरोपों के बीच परिवार ने संपत्ति हड़पने और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

खण्ड आर्यावर्त आर्या त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और अधिवक्ता जी.के. दीक्षित की उपस्थिति में पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई को पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश पीड़िताओकि मोनिश हसन नामक युवक ने उनकी ननद शिल्पी त्रिपाठी को प्रेम संबंध के माध्यम से अपने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराया और निकाह किया।

इसके बाद वह परिवार के संपर्क में आया तथा धीरे-धीरे परिवार पर अपना प्रभाव बढ़ाया। महिलाओं का दावा है कि इसके बाद परिवार के पिता और दोनों पुत्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि परिवार के पुरुष सदस्यों की मृत्यु के बाद मोनिश हसन ने उनकी सास को अपने साथ रखकर उनका भी धर्म परिवर्तन कराया। साथ ही, एक पीड़िता की बेटी को बंधक बनाने, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने और दबाव बनाकर परिवार की संपत्ति शिल्पी के नाम गिफ्ट डीड कराने का आरोप लगाया गया है।

पत्रकार वार्ता में महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में परिवार में केवल दो विधवा महिलाएं और उनके चार नाबालिग बच्चे बचे हैं, जिनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा है।

पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गोमतीनगर थाने के एक उपनिरीक्षक आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं और उनकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही।

परिवार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, संपत्ति संबंधी मामलों की जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा पत्रकार वार्ता में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष आना शेष है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar