Dailyhunt
सारंगी की मधुर धुनों से गूंजे बहराइच के विद्यालय, विदुषी गौरी बनर्जी ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सारंगी की मधुर धुनों से गूंजे बहराइच के विद्यालय, विदुषी गौरी बनर्जी ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी, पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्रवण कुमार मधेसिया तथा अवध बाल शिक्षा निकेतन के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव एवं कोऑर्डिनेटर मनीष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विदुषी गौरी बनर्जी ने राग तोड़ी की प्रस्तुति से की। इसके बाद राग शुद्ध सारंग पर पंडित किशोर बनर्जी के साथ तबले और सारंगी की जुगलबंदी ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं श्रोताओं ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में ठुमरी, राग खमाज एवं दादरा की तालबद्ध प्रस्तुतियों ने भी सभी को भावविभोर कर दिया। सारंगी की मधुर धुनों ने श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और सौंदर्य से परिचित कराया। इस अवसर पर स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान ने संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं दोनों विद्यालयों के प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए स्पिक मैके के सांस्कृतिक आंदोलन में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में आलोक शुक्ल, माण्डवी तिवारी, पुनीत मिश्र, योगेंद्र एवं मनीष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar