Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vaibhav Suryavanshi Wins the Orange Cap IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दिलाया ऑरेंज कैप खुद किया बड़ा खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Wins the Orange Cap IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दिलाया ऑरेंज कैप खुद किया बड़ा खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Wins the Orange Cap IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अगर कोई कहता कि महज 15 साल का एक किशोर दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़कर 'ऑरेंज कैप' (Orange Cap) जीत लेगा, तो शायद कोई यकीन नहीं करता।

लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ इस करिश्मे को सच कर दिखाया, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

वैभव ने टूर्नामेंट में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। खिताब जीतने के बाद एक इंटरव्यू में वैभव ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनकी यह ऐतिहासिक सफलता कोई इत्तेफाक या तुक्का नहीं थी, बल्कि इसके पीछे उनकी एक सोची-समझी सीक्रेट प्लानिंग थी।

आईपीएल 2026 के महामुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने अपने आत्मविश्वास का राज खोला। उन्होंने बताया मैंने सीजन शुरू होने से ठीक पहले ही अपने फोन के नोट्स (Notes) में लिख लिया था कि इस बार मुझे आईपीएल में हर हाल में 700 रन बनाने हैं। मैं हर मुकाबले के बाद अपने फोन का वो नोट देखता था और खुद को याद दिलाता था कि मुझे कहाँ पहुँचना है। इसी टारगेट ने मुझे पूरे सीजन में निडर होकर बल्लेबाजी करने का हौसला दिया।"

जब राजस्थान रॉयल्स ने इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को मौका दिया था, तब कई क्रिकेट पंडितों को शक था कि अंडर-19 स्तर पर खेलने वाला यह बच्चा जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा जैसे खूंखार गेंदबाजों का सामना आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कैसे करेगा। लेकिन वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर फाइनल का टिकट नहीं कटा सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने व्यक्तिगत तौर पर अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ऑरेंज कैप जीतने के साथ ही वैभव ने इस सीजन में 72 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह आईपीएल के किसी भी एक सीजन इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का एक नया और अटूट महा-रिकॉर्ड है। इस बेजोड़ प्रदर्शन ने वैभव को रातों-रात भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बना दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar